Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three people arrested with 20 liters of raw liquor

Roorkee News: तीन लोग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

Fri, 02 Jan 2026 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested with 20 liters of raw liquor
पुलिस ने क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को कुल 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शेरपुर बेला गांव के पास कच्ची शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रगट निवासी शेरपुर बेला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी को एक ग्रामीण से सूचना मिली कि मिर्जापुर और राजपुर क्षेत्र में दो व्यक्ति कच्ची शराब लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन




सूचना पर चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए राजपुर गांव से प्रकट सिंह को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मिर्जापुर गांव के पास छापा मारकर पुलिस ने सुमित निवासी मिर्जापुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed