{"_id":"62bb1828407f7c773d4b0c61","slug":"three-more-accused-arrested-in-kunal-murder-case-roorkee-news-drn4157888161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनाल हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनाल हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने कुनाल उर्फ बाबू हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो तमंचे, कारतूस व खाली खोखे, लोहे का सरिया बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
मंगलवार को भगवानपुर थाने में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कुनाल उर्फ बाबू की 24 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी रोहित राणा समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रोहित के करीबी बंटी और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
मंगलवार सुबह बंटी उर्फ बल सिंह निवासी बिलासपुर खेड़ा, सहारनपुर को चुड़ियाला रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। साथ ही बंटी की निशानदेही पर हत्याकांड के दौरान फायरिंग का एक खोखा प्रेमराजपुर के पास एक खेत से बरामद किया गया।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड में शामिल शशांक निवासी रुहालकी दयालपुर, भगवानपुर को भी एक तमंचे व कारतूस और एक खोखे के साथ गिरफ्तार किया है। योगेश डीलर निवासी चौली शाहबुद्दीनपुर, भगवानपुर को वारदात को इस्तेमाल खून से सने सरिये के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में बंटी ने बताया कि घटना में शामिल सभी युवक दोस्त हैं। रोहित के साथ मारपीट की घटना का बदला लेने के लिए बाबू की हत्या की हैै। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस दौरान सीओ पंकज गैरोला, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसआई आशीष शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।