{"_id":"5f47f4348ebc3e876b0db37d","slug":"three-members-of-interstate-vehicle-thief-gang-arrested-roorkee-news-drn354366515","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य धरे
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्य।
- फोटो : ROORKEE
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के तीन ट्रक बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह पिछले कई महीनों से सक्रिय था। आरोपियों के संपर्क में वेस्ट यूपी के कई कबाड़ी हैं, जिनसे इन्हें आसानी से पुराने ट्रक और उनके कागज मिल जाते थे। इसके बाद ये नए ट्रकों को चोरी कर पुराने ट्रकों का चेचिस और इंजन नंबर लगाकर कागज के साथ बेच देते थे। ऐसे में पुलिस और खरीदने वालों को भी शक नहीं होता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। साथ ही फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मंगलौर पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह चोरी के ट्रकों को पुराने वाहनों के कागज पर क्षेत्र में चला रहा है। ऐसे वाहन क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में मौजूद हैं। बुधवार रात पुलिस ने गांव में छापामारी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी के तीन ट्रक भी बरामद कर लिए और कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम तसव्वर, दानिश और वसीम निवासी ग्राम टांडा भंनेड़ा बताया। जबकि फरार आरोपी का नाम जहीर निवासी ग्राम जैनपुर झंझेड़ी बताया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर और मेरठ के कबाड़ी बाजार में ऐसे ट्रक मिल जाते हैं, जिनकी आयु समाप्त हो चुकी होती है। वे इन ट्रकों को कम दाम में खरीद लेते हैं और इनके कागज भी मिल जाते हैं। साथ ही अपनी तकनीक से इनके चेचिस और इंजन नंबर को उतार लेते हैं। इसके बाद वह नए ट्रकों को चोरी करते हैं और उन पर पुराने वाहनों का चेचिस और इंजन नंबर लगा देते हैं। बाद में पहचान न हो, इसके लिए इन ट्रकों का रंग बदलकर मोटे दाम पर बेचे देते हैं। सीओ अभय सिंह ने बताया कि गिरोह पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और पंजाब से ट्रक चोरी करता है। इसके बाद पुराने ट्रकों के चेचिस और इंजन नंबर अपनी तकनीक से लगाकर बेचा देता है। उन्होंने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
कबाड़ियों पर भी होगी कार्रवाई
सीओ अभय सिंह ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है कि वह मुजफ्फरनगर और मेरठ में किन कबाड़ियों से पुराने ट्रक खरीदते थे। इसके बाद इन कबाड़ियों से पूछताछ की जाएगी। अगर उनकी संलिप्तता पाई गई तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।