{"_id":"58dd2fe14f1c1b0b0563dca1","slug":"three-lakh-cheats-on-the-job-of-foreign-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालचंदवाला गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी नसीर अहमद पुत्र अशरफ ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नदीम विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात साजिद पुत्र दिलशाद से हो गई। साजिद और दिलशाद ने उसके भाई की कुवैत में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। साथ ही वीजा के लिए तीन लाख रुपये ले लिए। नसीर इसके लिए तैयार हो गया। नसीर ने दिलशाद और साजिद को एक बार एक लाख अस्सी हजार और दूसरी बार एक लाख रुपये और तीसरी बार बीस हजार रुपये दिए। साजिद और दिलशाद ने उसे नदीम के वीजा की फोटोकॉपी दे दी।
जब वह नदीम का मेडिकल टेस्ट कराने दिल्ली पहुंचे तो वहां मेडिकल टीम ने वीजा फर्जी बताते हुए टेस्ट करने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने साजिद और दिलशाद को मोबाइल से कॉल की, लेकिन उन दोनों ने नसीर का फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जब वह उनसे अपने पैसे वापस मांगने गए तो उन्होंने नसीर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खानपुर थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।