{"_id":"60e9d23a8ebc3ebc8606b608","slug":"three-gold-rings-lost-in-the-affair-of-superstition-roorkee-news-drn384069036","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास के चक्कर में गंवाई सोने की तीन अंगूठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास के चक्कर में गंवाई सोने की तीन अंगूठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधविश्वास के चक्कर में फंसकर महिला ने सोने की तीन अंगुठियां गंवा दीं। तंत्रमंत्र के नाम पर एक ठग तीनों अंगुठियां निकलवा लीं और लेकर फरार हो गया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने मामले की जानकारी बेटों को दी। साथ ही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव कर्णपुर निवासी सुषमा अपने मकान में ही परचून की दुकान चलाती हैं। शनिवार दोपहर बाइक सवार युवक दुकान पर आया और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर पीने लगा। बातचीत में युवक ने सुषमा को बताया कि वह तंत्रमंत्र का काम करता है और भविष्य की घटनाओं के बारे में भी बताता है। युवक ने बताया कि उनके घर पर कोई बड़ा कष्ट आने वाला है। महिला ने कष्ट दूर करने का उपाय पूछा। उपाय बताने का झांसा देकर युवक ने महिला के हाथ पर सरसों का तेल लगाने की बात कही और अंगुली में पड़ीं सोने की तीन अंगुठियां निकलवा लीं। इसके बाद युवक ने हाथ धोने की बात कही तो महिला घर के अंदर चली गई। इस बीच युवक तीनों अंगुठियां लेकर फरार हो गया। महिला वापस आई तो युवक और अंगूठी गायब देख उसने बेटों को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने बेटों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर युवक की तलाश की जा रही है।