फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three crooks who were cutting ATM in Narsan arrested

नारसन में एटीएम मशीन काट रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three crooks who were cutting ATM in Narsan arrested
मंगलौर कोतवाली में पकड़े गए नारसन में एटीएम उखाड़ने का प्रयास करने वाले बदमाश। - फोटो : ROORKEE
नारसन में एसबीआई के एटीएम का ताला तोड़कर लूट की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से गैस कटर और तमंचा समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। बदमाशों ने एटीएम का कैमरा भी काट दिया था। गश्त कर रही पुलिस टीम के साथ बदमाशों ने अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली में पत्रकारवार्ता के दौरान कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे नारसन पुलिस और पीएसी के जवान गश्त कर रहे थे। जब वे नारसन मार्केट पहुंचे तो तीन आरोपी एटीएम के अंदर घुसकर मशीन काटने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने एटीएम के शटर के दोनों ताले काट दिए थे। वहीं सीसीटीवी भी काटकर अपने पास रख लिया था। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। गश्त टीम ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली तो बदमाशों के कब्जे से बैटरी का ग्राइंडर, मीडिया के दो कार्ड, पैन कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, छेनी, हथौड़ी, रस्सी, कटर, स्प्रे, एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आदित्य गुप्ता, निशान निवासी कैलाश नगर गाजियाबाद और जितेंद्र उर्फ सोनू निवासी कर्नीकोट मंडावर जिला अलवर राजस्थान बताए।
विज्ञापन

पूछताछ में आदित्य गुप्ता ने बताया कि वह मोटरक्राफ्ट सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड साहिबाबाद में सात महीने से नौकरी कर रहा था। छह जून को उसकी बड़ी बहन की शादी है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है। इसलिए उसने दो दोस्तों के साथ चोरी का प्लान बनाया। मशीन को काटने के लिए सामान गाजियाबाद से एक हार्डवेयर की दुकान से खरीदा गया था। बृहस्पतिवार देर शाम वह गाजियाबाद से हरिद्वार गंगा स्नान का बहाना बनाकर चले थे। बॉर्डर पर ही नारसन कस्बे में उन्हें एसबीआई का एटीएम दिखाई दिया। यहां उन्होंने एटीएम लूट की योजना बनाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed