फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three bike riders injured in car collision

Roorkee News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Thu, 10 Oct 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in car collision
तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मंगलवार रात करीब नौ बजे संजय, शुभम निवासी धारीवाल और टिंकू निवासी मंडावर, जिला बिजनौर अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर लक्सर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे। इस बीच कार सवार फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि कार सवार की तलाश की जा रही है। साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed