फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three arrested with smack of 10 lakhs

दस लाख की स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with smack of 10 lakhs
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में खुलासे के दौरान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए स्मैक के साथ आ? - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने तीन आरोपियों को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी बरेली से लाकर रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में फुटकर में स्मैक बेचते थे। तीनों ने पुलिस को स्मैक तस्करी में शामिल कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच गंगनहर कोतवाली पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में तीन लोग फुटकर में स्मैक बेच रहे हैं। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि मतलबपुर तिराहे के पास तीन लोग स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम व पता वसीम निवासी शाहपुर, भगवानपुर, योगेश निवासी जहाजगढ़, भगवानपुर और इमरान निवासी नन्हेड़ा, भगवानपुर बताया। तीनों ने बताया कि वे बरेली से लाकर रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में फुटकर में स्मैक बेचते थे। उनके संपर्क में भगवानपुर और रुड़की के कई लोग हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इनके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल और सीओ विवेक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई संतोष पैंथवाल, एसआई लक्ष्मण सिंह कुंवर, सिपाही संदीप कुमार, जितेंद्र, सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र और चेतन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed