फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three arrested with four stolen bikes

पुलिस ने गिरफ्तार किया गैंगस्टर

Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with four stolen bikes
झबरेड़ा। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोक लिया। बाइक का कागज मांगने पर तीनों सकपका गए। जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक चोरी की है। यही नहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे में चोरी की तीन और बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालन कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात अमर जवान चौक पर दरोगा मनीष नेगी पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मनीष नेगी ने बताया कि देर रात एक पल्सर बाइक से ग्राम जटोल की ओर से तीन युवक आते दिखाई दिए। तीनों को रोककर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उनके पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि बाइक उन्होंने 24 जून को लखनौता से चोरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने तीन और बाइकें चुराने की बात स्वीकारी। उनकी निशानदेही पर तीनों बाइकें थाना मंगलौर के गांव मोहम्मदपुर झाल बूढ़पुर के रास्ते में खंडहरनुमा मकान से बरामद की गई।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अभिषेक, अनुज और सन्नी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, मंगलौर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान करने के बाद भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसआई मनोज कुमार, मनीष नेगी, अर्जुन कुमार, महेंद्र कुंडी, चिंतामणि सकलानी, कांस्टेबल नूर हसन, मोहित खंतवाल, सोनू कुमार, नरेश नेगी, भूपेंद्र, आदित्य और शिवकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
पिरान कलियर। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार निवासी ग्राम गुनारसा थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी गैंगस्टर में काफी दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री, एचसीपी अहसान अली, कांस्टेबल विपेंद्र रावत, गजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, चालक संजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed