फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three and a half hours jammed in Bhagwanpur

भगवानपुर में लगा साढ़े तीन घंटे से अधिक जाम

Sun, 14 Jun 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three and a half hours jammed in Bhagwanpur
भगवानपुर। भगवानपुर में रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक जाम लगा रहा। इस दौरान राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भगवानपुर में चुड़ियाला अंडरपास के पास जाम लग गया क्योंकि वाहन चालक गलत साइडों से वाहनों को ले जा रहे थे। धीरे-धीरे दो साइडों में एक-एक किलोमीटर तक का जाम लग गया। इस कारण राहगीर परेशान हो गए। तुषार धीमान, सतपाल सिंह, डॉ. राकेश, नवीन चंद कुरील, दीपक, प्रदीप, अरविंद व काला आदि ने बताया कि भगवानपुर में आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं, लेकिन आज तक पुलिस व प्रशासन द्वारा जाम से राहत दिलाने के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया, लेकिन जाम के खुलने तक करीब 12 बज गए। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर जाम खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed