Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Threatened to commit suicide if salary was not received

Roorkee News: वेतन नहीं मिलने पर दी आत्मदाह की धमकी

Tue, 14 Oct 2025 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Threatened to commit suicide if salary was not received
इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी को प्रेषित की है।
विज्ञापन


इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारी कामेश, इमरान व सुशील कुमार आदि ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायतपत्र में बताया कि उनको कई माह से वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से उनको आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कुछ बाहरी कर्मचारियों को तो जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया है। अगस्त माह में भी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कर्मचारियों ने अपनी समस्या का हल करवाने की मांग रखी थी।



मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने 30 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी लेकिन 29 अगस्त की शाम को भगवानपुर एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष ने कर्मचारियों को इकबालपुर पुलिस चौकी में बुलाकर उनकी साथ वार्ता की थी। इसमें वेतन न मिलने तक गोदाम में मौजूद चीनी व शिरा न बेचने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


चीनी व शीरा बिकने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया और ठेकेदारों को उनका भुगतान नहीं किया गया है। उसके बाद वेतन देने के लिए इसी माह में दो बार वादे किए लेकिन फिर भी वेतन नहीं दिया गया। मिल कर्मचारियों की साथ-साथ अब ठेकेदारों ने भी हस्ताक्षर युक्त साझा पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें आगामी 18 अक्तूबर को मिल परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मिल कर्मचारियों व ठेकेदारों की आत्मदाह की धमकी को लेकर मिल प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर मिल प्रबंधन का कहना है कि किसानों को कुछ भुगतान व कर्मचारियों को एक माह का वेतन दिया गया है। कर्मचारियों व किसानों को बकाया रकम देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed