फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Threatened not to sell ice in Roorkee

Roorkee News: रुड़की में बर्फ न बेचने की दी धमकी

Mon, 03 Apr 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Threatened not to sell ice in Roorkee
कोल्ड स्टोर स्वामी को एक व्यक्ति ने धमकी दी है। उसने कहा है कि वह रुड़की में बर्फ न बेचे। यदि वह ऐसा करेगा तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवानपुर निवासी एवं कोल्ड स्टोर स्वामी इकबाल ने भगवानपुर थाना पुलिस को बताया कि उसे एक व्यक्ति ने मोबाइल पर धमकी दी है। व्यक्ति ने उससे कहा है कि वह रुड़की में बर्फ न बेचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




चार दिन बाद गंगनहर से युवक का शव बरामद
पुलिस ने चार दिन पूर्व पैर फिसलकर गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद किया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 29 मार्च को रुड़की के आजादनगर निवासी आशीष कुमार (21) अपने एक दोस्त के साथ सोलानी पार्क के पास आया था। दोनों दोस्त गंगनहर किनारे बैठकर बात कर रहे थे। इस बीच पैर फिसलने से दोनों गंगनहर में गिर गए थे। आशीष गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। लोगों ने उसके दोस्त को बचा लिया था। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार शाम लोगों ने नीले पुल के पास एक शव देखा और सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed