फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands of homes lost power after a fire broke out in an electric pole

Roorkee News: बिजली के खंभे में आग लगने से हजारों घरों की बत्ती गुल

Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thousands of homes lost power after a fire broke out in an electric pole
बिजली के खंभे में आग लगने से दोपहर में हजारों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। छह घंटे से ज्यादा लोगों को परेशान होना पड़ा। दो ट्रांसफार्मरों के जंपर भी इस दौरान फुंक गए। घरों से लेकर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के कार्य समय पर नहीं निपट पाए।
विज्ञापन


वैशाली मंडप के पास सोमवार दोपहर 12 बजे एक बिजली के खंभे में आग लग गई। इससे रामनगर क्षेत्र की करीब 5 हजार से अधिक आबादी की 6 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के अलावा बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन




इस बीच रामनगर बिजली बिजलीघर को बंद किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब मौसम खुलने लगा है। इससे बिजली आपूर्ति की अब ज्यादा जरूरत हो रही है। लोगों ने अब रोजाना कपड़े धोने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति चली जाने काफी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता अनूप सैनी का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से खंभे में आग लगने पर बिजलीघर को बंद किया गया। इस बीच लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा हालांकि कुछ स्थानों पर दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed