फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time the party will win more seats in the state: Hussain

प्रदेश में सभी सीटों पर पार्टी की होगी जीत: हुसैन

Sat, 13 Nov 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
This time the party will win more seats in the state: Hussain
रुड़की स्थित लोनिवि के अतिथि ग्रह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का - फोटो : ROORKEE
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने 2022 उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से और अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त होगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदर बधान ने कहा कि सभी को कड़ी मेहनत करके घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना है। इससे सभी उत्तराखंड वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। कहा कि भाजपा की उत्तराखंड में एक बार फिर से सरकार बनने जा रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष बहरोज आलम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन, अनीश गौड़, जमीर हसन अंसारी, अनीस अहमद, सरफराज अहमद, रईसुल हसन, रईस अहमद शाह अल्वी, असगर अली, युसूफ मलिक, मोहम्मद अरशद और मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

‘कलियर में भाजपा की जीत करें सुनिश्चित’
पिरान कलियर। बढ़ेडी राजपूताना में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने आगामी चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार कलियर विधानसभा में भाजपा को जिताने का लक्ष्य हासिल करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में भाजपा नेता मुनीश सैनी, मंडल अध्यक्ष राव तय्यब, राव एहसान, अमित सैनी, रविंद्र सैनी, शमा शावरीन, प्रशांत पोसवाल, जयभगवान, त्रिवेश सैनी, राजेश सैनी, मुकेश रोड और मोनू राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed