फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time also, the issue of the city's Khabara street

Roorkee News: तहसील दिवस में फिर उठा स्ट्रीट और ट्रैफिक लाइट का मामला

Wed, 06 Nov 2024 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
This time also, the issue of the city's Khabara street
तहसील मुख्यालय के सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर इस बार भी शहर की खबरा स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक लाइट का मामला उठा। पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि शहर की तमाम स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है। वहीं ट्रैफिक लाइट संचालित नहीं हो पाई हैं। जिससे शहर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


रुड़की तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, अपर उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, तहसीलदार विकास अवस्थी ने शिकायतों को सुना। 39 शिकायतें तहसील दिवस पर आईं। हालांकि इनमें एक भी निस्तारण नहीं हो पाया, लेकिन जेएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण पर सकारात्मक आश्वासन फरियादियों को दिया।
विज्ञापन




पार्षद प्रमोद पाल ने वार्ड में झूलते बिजली तारों की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि इससे हादसा हो सकता है। वह लंबे समय से पोल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ साधु भी तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार रोड स्थित एक मंदिर के समीप स्थित ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की। रामनगर में पुलिस चौकी बनाए जाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढंडेरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा होने की बात कही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन फरियादियों को दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से शिकायतों पर रिपोर्ट तलब की। इस मौके पर नगर निगम, एचआरडीए, ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।






Iशिकायतों का हुआ निस्तारण तो चेहरों पर आ गई मुस्कानI



भगवानपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 40 शिकायतें आई। जिनमें 15 का निस्तारण किया गया। इनमें भूमि पैमाइश, कब्जा हटाने, चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, विद्युत लाइन डालने, दाखिल खारिज कराने आदि की शिकायतें आई। यह शिकायतें चुडियाला, सिसौना, मानकमजरा, धीरमजरा, सिकरोढा, चौल्ली शाहबुद्दीनपुर, रायपुर, सिकंदरपुर, मक्कखनपुर आदि गांव में रहने वाले लोगों से संबंधित थी। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनको निस्तारित करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने 15 शिकायतों का तो मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस मौके पर तहसीलदार हरिहर उनियाल, ब्लाक बीडीओ आलोक कुमार, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed