फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves targeted military personnel closed house

चोरों ने सैन्यकर्मी बंद घर को बनाया निशाना

Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted military personnel closed house
रुड़की। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया और घर का ताला तोड़कर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी सैन्यकर्मी शक्ति सिंह अपने परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में रहते हैं। दस दिन पहले वह परिवार के साथ राजस्थान चले गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार की देर शाम जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की हालत देख परिवार के सदस्य भौचक्के रह गए। घर में चोरी की जानकारी होते ही आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के विषय में सैन्यकर्मी ने बताया चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और इसके बाद कमरे और बक्से का भी ताला तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर में रखा एक सोने का हार, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र सहित लगभग पांच हजार रुपये की नगदी चोर अपने साथ ले गए। मंगलवार को घटना की सूचना कोतवाली सिविल लाइंस में दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed