फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One arrested with 200 kg of banned meat, two absconding

Roorkee News: 200 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 02 Oct 2026 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 200 kg of banned meat, two absconding
मंगलौर। कोतवाली पुलिस ने देर रात जैनपुर जंझेडी के जंगल में गन्ने के खेत में चल रही गोकशी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से भारी मात्रा में गोमांस और कटाई के उपकरण बरामद किए गए हैं, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जैनपुर जंझेडी गांव के जंगल में कुछ संदिग्ध लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही जंगल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी सईद, निवासी लंढौरा को पकड़ लिया। हालांकि उसके दो अन्य साथी, सुलेमान व मुन्ना जो जोरासी जबरदस्तपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ-साथ तेजधार हथियार और अन्य कटाई के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी उपकरणों और मांस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपी सईद का चालान कर दिया गया हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed