{"_id":"6abf919fae5d9ba62403abd1","slug":"insurance-assistance-is-becoming-a-financial-support-in-adverse-circumstances-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-161871-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल बन रही बीमा सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल बन रही बीमा सहायता
विज्ञापन
लक्सर। सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर की ओर से किसानों के लिए संचालित बीमा योजना के तहत हादसे में पैर गंवाने वाले किसान को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति के चेयरमैन अनुराग चौधरी एडवोकेट ने रामपुर रायघटी निवासी किसान कर्म सिंह को बीमा राशि के रूप में 2.5 लाख रुपये का चेक सौंपा।
चेयरमैन अनुराग चौधरी ने कहा कि समिति के सभी सदस्य किसानों का बीमा समिति की ओर से कराया जाता है। विपरीत परिस्थितियों में बीमा सहायता किसान और उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल का काम करती है। बताया गया कि, किसान कर्म सिंह पिछले दिनों एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें इसमें उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। हादसे के बाद परिवार के सामने इलाज और अन्य खर्चों को लेकर आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई थी। समिति के प्रभारी सचिव प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि बीमा योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान को यह सहायता राशि स्वीकृत हुई। बीमा राशि का चेक किसान को सौंप दिया गया है। किसान ने समिति प्रबंधन का आभार जताया। इस दौरान बीमा खंड प्रभारी रणजीत सिंह, विपिन कुमार, कौशल कुमार, मोहित कुमार सहित समिति अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।