{"_id":"67477135f57f4c263c08e9e5","slug":"there-is-a-problem-with-the-signal-at-roorkee-junction-operation-at-dum-dum-chowk-will-start-from-today-roorkee-news-c-5-1-drn1030-557773-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की तिराहे पर सिग्नल में पेंच, डम-डम चौक पर आज से संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की तिराहे पर सिग्नल में पेंच, डम-डम चौक पर आज से संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-शहर के सात चौराहों पर लगी है ट्रैफिक लाइटें, नहीं जल रहीं हरी और लाल बत्ती
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शहर के सात चौराहों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटें सुचारू नहीं हैं। बृहस्पतिवार से डम-डम चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं रुड़की तिराहे की ट्रैफिक लाइट को संचालित करने में अभी तकनीकी पेंच फंसा है।
शहर में यूं तो वर्ष 2015 में ही शहर के सात चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लग गई थीं लेकिन यह शोपीस ही बनी रहीं। इन लाइट को संचालित नहीं किया गया। इसके चलते यह लाइट धीरे-धीरे खराब हो गई। इसके बाद समय-समय पर खबरों के माध्यम से इस समस्या को उठाया जाता रहा। इसके बाद नगर निगम ने ट्रैफिक लाइट ठीक करने का काम एक प्राइवेट एजेंसी को दे दिया था। इस पर एजेंसी ने काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
अब एजेंसी ने काम पूरा कर यातायात पुलिस को ट्रैफिक लाइट सौंप दी है। इसके संचालन की कवायद की जा रही है। ट्रैफिक लाइट को यातायात पुलिस के सुपुर्द किए हुए भी कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अब भी यातायात बिना सिग्नल ही दौड़ रहा है। बृहस्पतिवार से डम-डम चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को शुरू कराए जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड को भी तैनात किया जाएगा ताकि वह चौक से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक लाइट को ध्यान में रखते हुए चलने के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
यातायात पुलिस निरीक्षक जगदीश पंत ने बताया कि डम-डम चौक पर ट्रैफिक लाइट बृहस्पतिवार से शुरू करा दी जाएगी। यह चौक बेहद व्यस्त है। इस चौक पर ट्रैफिक लाइट शुरू होने के बाद एसडीएम चौक पर लाइट को शुरू कराया जाएगा। इसी तरह से अन्य चौक पर भी एक-एक कर ट्रैफिक लाइट शुरू कराई जाएगी लेकिन रुड़की तिराहा पर ट्रैफिक लाइट शुरू कराया जाना संभव नहीं है। इस तिराहे पर सिग्नल शुरू होने से और ज्यादा वाहनों के फंसने की आशंका है। इससे यहां जाम लगने लगेगा। इसी के चलते यहां पर बिलिंकर लाइट ही जलाई जा रही है।
जब चौक ही नहीं, फिर लाइट किस काम की
आजाद चौक पर ही ट्रैफिक लाइट लगाई गई है लेकिन इस चौक को कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर वन-वे है। ऐसे में यहां सिग्नल लाइट का कोई लाभ नहीं होगा। हालांकि कुछ दूरी पर चलने के बाद डिवाइडर पर कट दिया गया है।
इन चौक पर लगी हैं ट्रैफिक लाइटें
रामनगर चौक
आजादनगर चौक
बीएसएम तिराहा
सेना चौराहा
एसडीएम चौक
रुड़की तिराहा
डम-डम चौक