फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There is a dent in the vote share of the parties in the Lok Sabha elections

लोकसभा में पार्टियों के मिले वोट शेयर में लग रही सेंध

Sat, 12 Feb 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
There is a dent in the vote share of the parties in the Lok Sabha elections
विधानसभाओं में पार्टियों का कितना वोट है। मोटे तौर पर इसका आकलन लोकसभा चुनाव-2019 में अलग-अलग विधानसभाओं में पार्टियों को मिले वोट को माना जाता है। लोकसभा चुनाव में प्रमुख रूप से तीन ही पार्टियां मैदान में मुकाबला कर रही थीं। इसके चलते भाजपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट की 14 में से 10 विधानसभाओं में बढ़त ली थी। चार सीटों पर कांग्रेस आगे थी लेकिन विधानसभा चुनाव में निर्दलियों के अलावा अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी भी उभर रहे हैं जो पार्टियों के इस वोट शेयर को काट रहे हैं। इसके आधार पर ये पार्टियां वोटों का गणित जुटाकर सेंधमारी रोकने की रणनीति पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने रिकार्ड छह लाख 65 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। कांग्रेस के अंबरीश कुमार को चार लाख छह हजार वोट मिले थे। वहीं बसपा के अंतरिक्ष सैनी को एक लाख 73 हजार वोट ही मिल पाए थे। भाजपा की शानदार जीत के बाद भी हरिद्वार लोकसभा की चार विधानसभाओं में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की वोटों का ग्राफ अधिक रहा था। विधानसभावार आकलन किया जाए तो हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 में से 10 सीटों पर कांग्रेस से आगे थी जबकि कांग्रेस ने चार सीटों पर वोटों के आंकड़ों में भाजपा को पछाड़ा था। इस लिहाज से भाजपा का वोट बैंक विधानसभा की 10 सीटों पर मजबूत है जबकि कांग्रेस का चार सीटों पर मजबूत है। इस विधानसभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर अन्य दलों और निर्दलियों के मैदान में उतरने से वोटों में बिखराव हो रहा है। इससे कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सीटें तो ऐसी हैं जहां बसपा भी बढ़त बनाती दिख रही है।
विज्ञापन

कलियर की बात करें तो यहां लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से करीब दस हजार वोट ज्यादा मिले थे। इस विधानसभा चुनाव में जहां आसपा के प्रत्याशी अब्दुल वहीद उर्फ भूरा कांग्रेस की वोट काट रहे हैं तो बसपा के सुरेंद्र सैनी, भाजपा के प्रत्याशी मुनीश सैनी की वोटों में सेंध लगाते दिख रहे हैं। इसी तरह लोकसभा के चुनाव में भगवानपुर विधानसभा में कांग्रेस को भाजपा से करीब पांच हजार वोट ज्यादा मिले थे। जबकि बसपा को कांग्रेस से करीब 16 हजार वोट कम मिले थे। यहां इस बार कांग्रेस-बसपा में कड़ा मुकाबला होने के चलते भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के समान प्रदर्शन करना चुनौती बना है। रुड़की विधानसभा की बात करें तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को करीब 41 हजार, कांग्रेस को करीब 23 हजार और बसपा को मात्र छह हजार वोट मिले थे। रुड़की में इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर लगा रहे हैं। ऐसे में यहां भी पार्टियों के वोटबैंक में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पार्टियों को मिले वोट
क्र0- सीट - बसपा - कांग्रेस - भाजपा
1- धर्मपुर - 1290 - 34493 - 70929
2- डोईवाला - 1221 - 22173 -74401
3- ऋषिकेश - 1765 - 14369 -77583
4- हरिद्वार - 3503 - 21165 -64435
5- बीएचईएल - 10068 - 29856 -61762
6- ज्वालापुर - 16640 - 35917 -31780
7- भगवानपुर - 20663 - 36400 -31207
8- झबरेड़ा - 26606 - 24558 - 32151
9- कलियर - 15622 - 39577 -29418
10- रुड़की - 6129 - 23565 -41452
11- खानपुर - 21099 - 30469 -48397
12- मंगलौर - 16439 - 32299 - 24101
13- लक्सर - 16956 - 26158 -30497
14- हरिद्वार ग्रामीण - 15168 - 35085 -42842
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed