{"_id":"6a0c477a140747ebf6029cc5","slug":"theft-of-goods-by-demolishing-the-transformers-of-two-tube-wells-roorkee-news-c-5-1-drn1027-974810-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो नलकूपों के ट्रांसफार्मरों को गिराकर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो नलकूपों के ट्रांसफार्मरों को गिराकर सामान चोरी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में चोरों ने एक किसान के निजी नलकूप पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को डबल पोल से नीचे गिराकर उसका सारा तेल जमीन पर बहा दिया और भीतर लगी कीमती कॉइल चोरी कर ले गए। चोरों ने ट्रांसफार्मर की बॉडी और कोर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी और हथियाथल के किसान के ट्रांसफार्मर को भी गिराकर उसका कीमती सामान चोरी कर लिया।
पीड़ित किसान बारू सिंह की सूचना पर 33/11 केवी उपसंस्थान मंगलौर के अवर अभियंता सौरभ सिंह भाटी ने मौके का मुआयना किया। अवर अभियंता ने कोतवाली मंगलौर में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरी और हथियाथल गांव के विक्रम सिंह के ट्रांसफार्मर को गिराकर उसका कीमती चोरी कर लिया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।