फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man who came to take his wife and children to his in-laws was beaten by years

Roorkee News: पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने पहुंचे युवक को सालों ने पीटा

Wed, 28 May 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to take his wife and children to his in-laws was beaten by years
दंपती के मनमुटाव में पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने गए युवक को सालों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। मौके पर चेतककर्मियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को पुहाना थाना भगवानपुर निवासी इकखाक ने बताया कि उसकी शादी इस्लामनगर में हुई है। दस दिन पूर्व पत्नी से पारिवारिक विवाद को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसके बाद बच्चे और पत्नी ससुराल से मायके आ गए थे। मंगलवार को मनमुटाव कम होने पर वह अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने गया था। तभी सालों ने पीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने परिजनों को मारपीट की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग भी इस्लामनगर पहुंचे और वहां से घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि दंपती में मनमुटाव चल आ रहा है। मंगलवार को पति अपनी पत्नी और दो बच्चों को ससुराल लेने पहुंचा था। यहां ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होने पर मारपीट हुई है। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। चेतककर्मियों को भी जानकारी जुटाने के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed