फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man swallowed poisonous substance, died in the hospital

Roorkee News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, अस्पताल में मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The young man swallowed poisonous substance, died in the hospital
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर में एक युवक ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खंजरपुर निवासी 32 वर्षीय युवक की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। कुछ समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी अलग मकान लेकर रह रही थी। करीब 20 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर मामला सिविल लाइंस कोतवाली भी पहुंचा था लेकिन सुलह नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बताया गया कि घरेलू कलह के कारण तनाव में था। शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने गृह क्लेश के कारण कीटनाशक का सेवन किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed