फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The work of building a road between Sher Singh

Roorkee News: सड़क तोड़कर बनाना भूला निगम, लोगों में रोष

Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The work of building a road between Sher Singh
शेर सिंह राणा चौक से हनुमान मंदिर के बीच एक माह पहले शुरू हुआ था सड़क बनाने का काम
विज्ञापन




मकतूलपुरी-अंबर तालाब की एक सड़क का निर्माण एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने सड़क को तोड़ तो दिया लेकिन उसे बनाना भूल गया है। निगम अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह टूटी सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। सड़क न बनने से आसपास के लोगों और दुकानदारों में रोष है।



मकतूलपुरी में शेरसिंह राणा चौक से अंबर तालाब बाजार की ओर जाने वाली सड़क के एक टुकड़े को बनाने का काम करीब एक माह पहले शुरू हुआ था। निगम के ठेकेदार ने सड़क निर्माण के लिए सड़क को पहले पूरी तरह से तुड़वा दिया लेकिन सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया। एक माह से यह सड़क ऐसे ही टूटी पड़ी है। सड़क टूटी होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले सड़क के निर्माण कार्य को लेकर सड़क तोड़ी गई थी लेकिन आज तक भी यह सड़क नहीं बन पाई है। निगम अधिकारियों और मेयर को भी इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। बारिश होने पर यहां सड़क में पानी भर जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क के टूटी होने से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed