फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The women of the city danced

महिलाओं को अग्रणी भूमिका में लाने के लिए तत्पर समाज: सतीश

Tue, 10 Aug 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The women of the city danced
रुड़की आदर्श नगर स्थित श्री गार्डन में भारतीय ब्राहमण समाज के द्वारा हरियाली तीज पर आयोजित कार्? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्री गार्डन वैंक्वेट हॉल आदर्श नगर रुड़की में मंगलवार को हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि हमारा समाज महिलाओं को अग्रणी भूमिका में लाने के लिए हमेशा तत्पर रहा है। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शोभित गौतम ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो महिलाओं को एकजुट होने का संदेश देता है। कार्यक्रम में अरुण शर्मा उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा और हरीश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका दीपा कौशिक ने बताया कि पहली बार भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की की महिला शाखा प्रकोष्ठ का हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया गया है। कार्यक्रम के आरंभ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें म्यूजिक चेयर गेम, तंबोला, सरप्राइस गेम, नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पार्षद दीपा, राकेश शर्मा, अनीता शर्मा, रचना शर्मा, साक्षी शर्मा, दीपक गौतम, आशा शर्मा, नीलम शर्मा, रुचि शर्मा, शिवानी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, श्रद्धा शर्मा, आंशी कौशिक, दया शर्मा पार्षद, नीतू शर्मा पार्षद और अलका शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed