{"_id":"56fac7a54f1c1bf433f0069a","slug":"the-water-flowen-to-field-due-to-wall-of-canal-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबाहे की पटरी बहने से खेतों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबाहे की पटरी बहने से खेतों में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
नहर की दीवार टूटी, घरों में पानी घुसा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर क्षेत्र में सर्की राजबाहे की पटरी बह जाने से कई खेत जलमग्न हो गए। इनमें लगी फसलें डूब गईं।
विज्ञापन
कई घरो के रास्ते भी पानी में डूब गए हैं। दो घंटे तक राजबाहे का पानी बहता रहा बाद में लोगों ने राजबाहा बंद कराया। इस दौरान खेतों में करीब तीन फीट तक पानी भरे होने के चलते सब्जियों के खराब होने की आशंका बनी है।
मगंलवार को सुबह करीब चार बजे सर्की राजबाहे की ईदगाह के सामने वाली पटरी बह गई। इससे राजबाहे का पानी काफी तेजी से पास के खेतों में घुस गया। यह पानी करीब चार किलोमीटर तक मोहल्ला तकिया तक पहुंचा तब तक कई बीघा खेतों में पानी भर गया। जावेद, सूफियान के खेतो में पानी घुस जाने से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। तस्लीम के घर में भी पानी घुस गया। सुबह छह बजे लोगों ने आसफनगर हैड पर सूचना देकर राजबाहा बंद कराया।
विज्ञापन
लोगों ने अपने स्तर से बह गई पटरी के स्थान पर अवरोध लगा कर पानी रोकने का प्रयास भी किया। गौरतलब है कि आसफनगर मोड़ से लेकर ईदगाह तक राजबाहे की पटरी कच्ची है जो काफी खस्ता हालत में है। पटरी बहने की वजह अचानक ज्यादा पानी आना बताया जा रही है। शाम करीब चार बजे सिंचाई विभाग के अधिकारी पटरी का निरीक्षण करने पहुंचे। जेई सुंदरलाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पटरी की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन