{"_id":"636fc0e84bcf7921f76e67af","slug":"the-waiters-did-theft-and-vandalism-in-the-restaurant-roorkee-news-drn42796678","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की चोरी, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की चोरी, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट के तीन वेटरों ने रात में घुसकर साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। इसके अलावा गिलास और अन्य सामान तोड़ दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैनेजर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तीनों वेटरों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस स्थित रियल हैदराबादी बिरयानी रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेस्टोरेंट में तीन वेटर हैं। शुक्रवार की रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद तीनों दीवार फांदकर अंदर घुसे और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। साथ ही रेस्टोरेंट में रखा 50 हजार की कीमत का साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। तीनों ने गिलास और अन्य सामान में तोड़ दिया। तीनों साउंड सिस्टम चोरी करते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
तीनों एक ई-रिक्शा में साउंड सिस्टम रखकर ले जाते नजर आ रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों की तलाश की जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। रेस्टोरेंट में चोरी की तहरीर डीजीपी अशोक कुमार के फेसबुक पेज पर भी टैग किया गया। साथ ही डीजीपी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।