फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The wait for the municipal board meeting will end in the new financial session

नये वित्तीय सत्र में खत्म होगा बोर्ड बैठक का इंतजार

Wed, 30 Mar 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
The wait for the municipal board meeting will end in the new financial session
लंबे समय से नहीं हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक का इंतजार अप्रैल में खत्म होने जा रहा है। नए वित्तीय सत्र का बजट पास कराने की अनिवार्यता को देखते हुए बोर्ड बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिलहाल अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दस अप्रैल को नए वित्तीय सत्र में पहली बोर्ड बैठक होगी। इसके के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से नगर निगम की बोर्ड बैठक के आयोजन मांग की जा रही है। पार्षदों की ओर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी पत्र भेजकर बैठक कराने की मांग की जा चुकी है। बीच में चुनाव आचार संहिता के चलते बैठक नहीं हो पाई थी। पिछली बोर्ड बैठक आठ जनवरी को आयोजित की गई थी। इसमें भी हाईकोर्ट से जुड़े मामलों के अलावा सीमित रूप से कुछ अन्य प्रस्ताव रखे गए थे। बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। कई प्रस्ताव पास भी नहीं हो सके थे। इसके बाद से लगातार पार्षद बोर्ड बैठक की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली बोर्ड बैठक में पास हुए करीब 27 प्रस्तावों से जुड़े विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाए हैं। अब एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। नए वित्त वर्ष के लिए बजट पास होना है। यह बजट नगर निगम की बोर्ड बैठक में ही पास किया जाता है। यही कारण है कि बोर्ड बैठक का आयोजन बेहद जरूरी हो गया है। पार्षदों की ओर से नगर निगम को प्रस्तावों की लंबी सूची देने की भी तैयारी की जा रही है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि 10 अप्रैल को बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। फिलहाल तिथि प्रस्तावित की गई है। एजेंडा तैयार हो जाता है तो नीयत समय पर बोर्ड की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed