फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The villager himself found the bike and also caught a thief

Roorkee News: खुद ही ग्रामीण ने ढूंढ निकाली बाइक, एक चोर भी पकड़ा

Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The villager himself found the bike and also caught a thief
ग्रामीण ने खुद ही अपनी बाइक को ढूंढ निकला। इस बीच चोर वहां से फरार हो गए। खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव निवासी अरुण ने तहरीर देकर बताया कि 13 मई को भाई अंकुश बाइक लेकर तुगलपुर घाट के पास खेत में गया था। जब वापस आया तो बाइक चोरी मिली थी। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि खानपुर स्थित एक घर में कुछ युवक चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। उनके बाद उन्होंने अपने पिता नरेश समेत अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उक्त घर पर पहुंचकर बाइक को बरामद किया। वहां मौजूद दो युवक भाग गए लेकिन ग्रामीणों ने अमन निवासी खानपुर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बाइक चोरी के आरोपी अमन और दो बाइकों को पुलिस को सौंपा है। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed