फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The traffic plan was implemented from afternoon, but still there was a jam

Roorkee News: दोपहर से ही लागू कर दिया था ट्रैफिक प्लान, फिर भी लगा जाम

Sun, 13 Oct 2024 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The traffic plan was implemented from afternoon, but still there was a jam
I
विज्ञापन

IIदशहरा पर्व को लेकर आयोजित होने वाले मेले और पुतला दहन को देखते हुए बनाया था रूट प्लान
I
I

I
Iपुतला दहन के बाद रात को शहर में लगा लंबा जाम, करीब एक घंटे फंसे रहे वाहन
I
Iदशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने दोपहर बाद ही नेहरू स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया था। रामनगर के मुख्य मार्ग पर भी चौपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रखी गई। इस सबके बाद भी पुतला दहन होने के बाद लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
I
I
I
Iशनिवार शाम को शहर के नेहरू स्टेडियम में रावण के पुतला दहन के बाद शहर में जाम लग गया। पुतला दहन के बाद लोग जैसे ही नेहरू स्टेडियम से बाहर की तरफ आए तो भीड़ के चलते जाम लग गया। नेहरू स्टेडियम से दुर्गा चौक और चावमंडी जाने वाले रास्ते के अलावा आर्यकन्या इंटर कॉलेज रोड, नया पुल रोड पर जाम लग गया। जाम से यह सभी रास्ते पैक हो गए।
विज्ञापन

I
Iइसका असर शहर की दोनों गंगनहर पटरी, मेनबाजार, सिविललाइंस बाजार, नगर निगम पुल, प्रकाश ब्रिज, बीएसएम तिराहा अनाज मंडी, बीटी गंज में देखने को मिला। यहां पर भी पैदल निकलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा शहर के रामनगर में पुतला दहन के बाद जाम लग गया। यहां पर भी लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया। खंजरपुर, भगवानपुर रविदास मंदिर और शाहपुर में पुतला दहन के बाद जाम लग गया। वहीं इसके अलावा रावण का पुतला दहन को लेकर शहर और देहात में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी देहात एसके सिंह, सीओ नरेंद्र पंत, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल आदि पुलिस मौके पर मौजूद रहे। पूरी व्यवस्थाओं पर उनकी नजर रही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article