फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The threat of aphid pest on mustard crop

Roorkee News: सरसों की फसल पर माहू कीट का खतरा

Wed, 03 Dec 2025 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
The threat of aphid pest on mustard crop
क्षेत्र में रबी की फसलों में गेहूं और सरसों मुख्य फसलें हैं लेकिन नवंबर के अंत से मार्च तक इनपर माहू कीट खतरा बना रहता है। इस कीट के प्रकोप से सरसों के पौधे सूखने लगते हैं और उपज पर असर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान समय रहते उपचार करें तो नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन




विशेषज्ञों के अनुसार माहू कीट पत्तियों, टहनियों, फूलों और फलियों से रस चूसता है। इससे फसल कमजोर पड़ जाती है। फूल झड़ने लगते हैं और फलियां विकसित नहीं हो पातीं। समय पर नियंत्रण न होने पर उपज में भारी कमी आती है। नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सर्वेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि समय पर नियंत्रण के उपाय अपनाने से किसान फसल को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह करें माहू कीट की रोकथाम



- मेटासिस्टाक्स दवा का छिड़काव करें या थायोमेथाक्साम 25 डब्ल्यूजी का उपयोग करें।

- कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उचित कीटनाशक का छिड़काव करें।



- फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें और प्रकोप की शुरुआत में ही रोकथाम करें।

- जैविक उपचार की दिशा में नीम का तेल या अन्य जैविक कीटनाशकों का उपयोग भी लाभकारी है।



- पीली चिपकने वाली पट्टियों का उपयोग करके भी कीट की संख्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed