फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The teenager carrying the girl was caught and beaten

Roorkee News: बच्ची को ले जा रहे किशोर को पकड़कर पीटा

Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
The teenager carrying the girl was caught and beaten

विज्ञापन
भीड़ से छूटकर भागा किशोर, बृहस्पतिवार रात का मामला



पुलिस को दी गई तहरीर, पुलिस मामले में कर रही है जांच



घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को ले जा रहे एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। किशोर भीड़ से छूटकर भाग निकला। बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक छोटी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि इस बीच मोहल्ले का ही 14 साल का लड़का उसे गोद में उठाकर कहीं ले जा रहा था। लोगों की नजर उसपर पड़ी तो पकड़ लिया। लोगों ने बच्ची को ले जाने की बाबत जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


लोगों ने बच्ची से गलत काम के लिए ले जाने के शक में उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस बीच वह भीड़ से छूटकर फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर, किशोर के परिजनों का कहना है कि बच्ची सड़क पर खेल रही थी। इस बीच एक ट्रक आ रहा था। ट्रक से बच्ची को बचाने के लिए ही उनके बेटे ने उसे गोद में उठाया था। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article