{"_id":"68e2b15f2f8465b9e90fa4ea","slug":"the-suspension-of-passenger-train-services-has-increased-public-distress-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-804955-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के बाईपास मार्ग से गुजरने और प्रयागराज से सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है। लोगों और जनप्रतिनिधियों के कई बार मांग उठाने के बावजूद रेलवे के पैसेंजर ट्रेनों का पूर्व की तरह संचालन नहीं होने से लोगों में निराशा है।सुबह 6 और 9 बजे लक्सर से रुड़की, सहारनपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाली और रात को दिल्ली से लक्सर होते हुए हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का लक्सर में ठहराव समाप्त कर दोनों ट्रेनों को बाईपास मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रयागराज से सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी काफी समय पहले बंद कर दिया गया था। इन तीनों पैसेंजर ट्रेनों में रोजाना हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और शिक्षा व रोजगार के लिए रुड़की, सहारनपुर, हरिद्वार, नजीबाबाद व बीच के रेलवे स्टेशनों पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्री सफर करते थे। लेकिन ट्रेनों का संचालन बंद होने से इन यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की इस समस्या पर जनप्रतिनिधियों की ओर से भी रेलवे अधिकारियों और रेल मंत्रालय को अवगत कराते हुए ट्रेनों के संचालन की मांग की जा चुकी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका। स्थानीय निवासी वीरेंद्र गुप्ता, सतीश राणा, कृष्ण राणा, राजेश कुमार का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत और आवागमन में सुविधा मिल सकती है, लेकिन लगातार मांग किए जाने के बावजूद रेलवे इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से ट्रेनों को पूर्व की तरह संचालन शुरू किए जाने की मांग की है।