फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The student Navneet Kaur was made the one-day principal

छात्रा नवनीत कौर को बनाया एक दिन का प्रधानाचार्या

Sat, 23 Jan 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The student Navneet Kaur was made the one-day principal
खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करती छात्रा नवनीत कौर। - फोटो : ROORKEE
एक दिन की प्रधानाचार्या बनी राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्रा नवनीत कौर ने कहा कि वर्तमान में बालिकाएं पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा रही हैं। छात्रा ने बालिकाओं को आगे आकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कक्षा 12 की छात्रा नवनीत कौर को एक दिन की प्रधानाचार्य बनाया गया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने नवनीत कौर को विधिवत प्रधानाचार्य का सामान्य प्रभार हस्तगत किया। इसके बाद प्रधानाचार्या नवनीत कौर समेत सभी शिक्षकों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। एक दिन की प्रधानाचार्या नवनीत कौर ने कहा कि कोई भी दायित्व हासिल कर लेना बहुत आसान है, जबकि उसका निर्वहन करना बहुत ही कठिन है। डॉ. घनश्याम गुप्ता ने सभी छात्राओं को बालिका दिवस की बधाई दी। कहा कि एक लड़की शादी के बाद दो घरों का चिराग रोशन करती है, इसलिए बेटी को बढ़ाना बहुत जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बलराम गुप्ता, सुरेशचंद्र कवटियाल, रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार, पारस कुमार, मिनाक्षी, पंकज कुमार, विजय कुमार, गायत्री, सुलता देवी, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, रंजना, रूबी देवी, नूतन, अखिल वर्मा, सोमेंद्र सिंह, अमित गर्ग, विशाल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed