फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The staff remained alert in view of the threat of bombing the railway station

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर सतर्क रहा अमला

Sat, 21 May 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
The staff remained alert in view of the threat of bombing the railway station
आतंकवादी संगठन के द्वारा 21 मई को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरपीएफ और एटीएस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को अनजान व्यक्ति से सचेत रहने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि कोई अनजान व्यक्ति रेलवे स्टेशन या ट्रेन के भीतर दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
विज्ञापन

रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा को विगत दिनों 21 मई को रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पुलिस दिन भर अलर्ट रही। आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ट्रेनों को अच्छी तरह खंगाला गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें 21 मई को रुड़की, लक्सर, हरिद्वार, श्रषिकेष रेलवे स्टेशन के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला सतर्क है। जिसको लेकर लक्सर रेलवे स्टेशन पर एटीएस एवं आरपीएफ की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एटीएस प्रभारी पूजा रानी ने बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर टीम के साथ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चला गया था। आरपीएफ थाना अध्यक्ष सोनी शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से जवान अलर्ट थे। इसके अलावा रेलवे ब्रिज पर भी जवानों को लगाया गया था। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में जवानों को लगाया गया था। देर शाम तक चेकिंग जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed