फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   the son of safayi nayak dead in road accident

सफाई नायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 18 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
the son of safayi nayak dead in road accident
बाइक सवार की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़
सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के समीप एक बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस स्टैंड के समीप हुई दुर्घटना के कारण मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। 

रुड़की चावमंडी निवासी विवेक बिरला पुत्र घनश्याम और आवास विकास कालोनी निवासी अनुज बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी रुड़की रोडवेज बस अड्डे के समीप सहारनपुर से हरिद्वार की ओर आ रही यूपी रोडवेज की एक बस की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विवेक बिरला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही आरोपी चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार दूसरे युवक की भी हालत गंभीर है। दूसरी ओर, पुलिस ने बस को सीज कर दिया है जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बस की टक्कर से जान गंवाने वाले विवेक बिरला और अनुज ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed