{"_id":"57225d854f1c1b5f19a914d7","slug":"the-son-in-law-hanging-administered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वाले बोले, साहब दामाद को फांसी दिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके वाले बोले, साहब दामाद को फांसी दिलाओ
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिहिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। बेलड़ा गांव में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में मायके वालों ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। देहरादून से रुड़की पहुंचे मायके वालों ने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि साहब हमारी बेटी की हत्या करने वाले दामाद को फांसी दिलाओ। विवाहिता के मायके वालों के साथ आसपास की महिलाएं भी इंसाफ की मांग लेकर रुड़की पहुंचीं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
बेलड़ा गांव में चार दिन पहले एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके वालों ने पति सुनील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार को देहरादून के चुक्खुवाला इंदिरा नगर से रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यही वजह है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मृतका ज्योति के भाई सुमित व बहन सोनी ने बताया कि आरोपी सुनील शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। डेढ़ साल से वह अपने मायके में था। हफ्ते भर पहले ही वह मायके आई थी।
महिलाओं ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मांग करने वालों में संदीप, मधु, फूल कुमार, ऊषा, दीपा कुमारी, कमला, सीता, रामी देवी, जगदीशो आदि शामिल रहे। वहीं कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी के फोटो देख फफक पड़ी मां
बेटी की शादी के फोटो भी मायके वाले साथ लेकर पहुंचे। मीडियाकर्मियों को बेटी व आरोपी दामाद की शादी के फोटो दिखाते हुए मायके वाले फफक कर रो पड़े। वह बार-बार गिरफ्तारी की मांग दोहराते रहे।