{"_id":"648f4cd3d2d9654a150f730c","slug":"the-son-beat-the-maternal-uncle-when-he-caught-hold-of-his-fathers-collar-roorkee-news-c-5-1-drn1027-181417-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पिता का गिरेबान पकड़ा तो बेटे ने मामा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पिता का गिरेबान पकड़ा तो बेटे ने मामा को पीटा
विज्ञापन
एक रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने आए जीजा-साले आपस में भिड़ गए। इस दौरान साले ने जीजा का गिरेबान पकड़ लिया। इससे नाराज बेटे ने मामा की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती में एक व्यक्ति के घर पर शनिवार को समारोह चल रहा था। इस बीच जगह-जगह से रिश्तेदार आए हुए थे। बताया जा रहा है कि जिस समय खाने का कार्यक्रम चल रहा था, उस समय जीजा और साले में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि साले ने अपने जीजा का गिरेबान पकड़ लिया।
पिता का गिरेबान पकड़ता देख बेटे का पारा चढ़ गया और उसने मामा की पिटाई कर दी। किसी तरह अन्य रिश्तेदारों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। वहीं, रविवार को मामला कोतवाली पहुंचा। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।