फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The problem of kidney stones is on the rise due to changes in diet and lifestyle

Roorkee News: खानपान और जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही पथरी की समस्या

Tue, 22 Sep 2026 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The problem of kidney stones is on the rise due to changes in diet and lifestyle
बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों में बदलाव से पथरी के मामले बढ़ रहे हैं। देेहात क्षेत्र से भी पथरी की समस्या लेकर ग्रामीण अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। चिकित्सक पथरी की समस्या से बचाव के लिए खानपान और दिनचर्या में बदलाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी व निजी अस्पतालों में पथरी की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। अधिकांश मामलों में लोगों को पथरी होने का पता नहीं लग पाता। अचानक असहनीय दर्द होने पर लोगों को गुर्दे या पित्त की थैली में पथरी होने की जानकारी मिलती है। गण क्षेत्र में भी पथरी के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कृषि कार्य और मजदूरी से जुड़े हैं। लंबे समय तक धूप में काम करने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं पीने से उन्हें पथरी की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा अधिक नमक, मसालेदार भोजन का सेवन, फल सब्जियों का कम सेवन करने और शरीर में पानी की कमी पथरी होने के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में रोजाना पथरी की समस्या से संबंधित 10 - 15 लोग उपचार के लिए आते हैं। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सैयद रफी अहमद के अनुसार, किडनी में बनने वाली पथरी कई बार छोटी होने पर स्वयं बाहर निकल जाती है। बड़ी पथरी के कारण तेज दर्द, पेशाब में जलन या खून आना, उल्टी और पेशाब रुकना, पेट या कमर में एक ओर अचानक तेज दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नमक का सेवन सीमित मात्रा में करने, संतुलित व पौष्टिक आहार लेना चाहिए। लक्षण नजर आने पर समय से जांच और उपचार से समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed