फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The police have started preparing for questioning by taking

Roorkee News: नकली दवा बनाने के आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस

Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The police have started preparing for questioning by taking
आरोपी से जुड़े सभी बैंक खातों के ट्रांजेक्शन की भी जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन




एसटीएफ और ड्रग विभाग ने तीन दिन पूर्व पकड़ी थी फैक्टरी

पुलिस ने नकली दवा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से दवाएं बेचने के ठिकानों और खरीदारों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस जल्द ही रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी।



दून एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मतलबपुर में छापा मारकर एक मकान में चल रही नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी थी। साथ ही आरोपी अमित धमीन को गिरफ्तार कर 25 लाख की दवाएं बरामद की थीं। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि आरोपी सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में था और उसे ही दवाएं बेचता था।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि रिमांड पर पूछताछ के बाद एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी के संपर्क में सहारनपुर, मुरादाबाद समेत कई जिलों के लोगों के होने की आशंका है। उधर, पुलिस आरोपी के सभी बैंक खातों की ट्रांजेक्शन की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि पता चल सके कि आरोपी के खाते में कहां से कितनी बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। रिमांड पर लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed