{"_id":"693433f7035eab1914098e43","slug":"the-players-displayed-excellent-performance-in-thrilling-matches-roorkee-news-c-5-1-drn1027-850634-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में चल रहे स्पोर्ट्स वीक-2025 का शनिवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने-अपने बैच के लिए विजय हासिल की।
इस दौरान खो-खो (महिला) में बीएएमएस बैच 2025, कबड्डी (महिला) में बीएएमएस बैच 2022, वॉलीबाल (महिला) में बीएएमएस बैच 2022, कैरम (महिला) में बीएएमएस बैच 2024, रस्साकशी (महिला) बीएएमएस बैच 2022, वॉलीबाल (पुरुष) में बीएएमएस बैच 2023, कबड्डी (पुरुष) में बीएएमएस बैच 2022, रस्साकशी (पुरुष) में बीएएमएस बैच 2022 ने जीत हासिल की।
इसके अलावा कैरम और शतरंज अपूर्वा, फरहान, आदित्य सैनी, निशा ने बाजी मारी। वहीं क्रिकेट में बीएएमएस बैच 2023 ने कड़े संघर्ष के बाद बीएएमएस बैच 2024 को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा एक विशेष क्रिकेट मैच क्वाड्रा हॉस्पिटल और क्वाड्रा आयुर्वेद कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन
क्वाड्रा हॉस्पिटल की टीम ने कप्तान डॉ. प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। क्वाड्रा कॉलेज की टीम 61 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉस्पिटल टीम ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक संघर्ष में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। इस मौके पर संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह, निदेशक डॉ. ऋषभ कुमार जैन, अकलंक जैन और मनोज गोयल आदि ने विजेताओं को शुभाकमनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।