फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Muslim community showered flower petals on the Kanwariyas

Roorkee News: मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

Tue, 04 Aug 2026 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
The Muslim community showered flower petals on the Kanwariyas
उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति ने नगर निगम परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से मुस्लिम समाज हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों का फल वितरण और पुष्प वर्षा कर स्वागत करता आ रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री और अफजल मंगलौरी ने कांवड़ियों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम और सर्वधर्म समभाव की प्रतीक है। यह आयोजन उसी भावना को मजबूत करता है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार, ताहिर अली, काजी शकील अल्वी, हाजी सलामत फरीदी, राजू शास्त्री, इमरान देशभक्त, शिवम शास्त्री, हाजी शहजाद, शेख अहमद, मोनू जलवीर,पूर्व सभासद पंडित राजकुमार दुखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed