{"_id":"69fb88e8e4a3f04aee061224","slug":"the-municipal-corporations-cleanliness-test-begins-today-roorkee-news-c-5-1-drn1086-964731-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्वच्छता की कसौटी पर निगम की परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्वच्छता की कसौटी पर निगम की परीक्षा आज से
Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 07 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। स्वच्छता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए नगर निगम की आज से परीक्षा शुरू हो रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए केंद्र सरकार की टीम 7 से 12 मई तक निगम क्षेत्र में साफ -सफाई विभिन्न संसाधनों और व्यवस्थाओं को परखेगी। निगम ने भी तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सर्वेक्षण के दौरान केंद्रीय टीम शहर में भौतिक सत्यापन करेगी। इसमें डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण (सेग्रीगेशन), यूजर चार्ज वसूली की स्थिति, कूड़ा वाहनों की वार्डों और गलियों तक पहुंच, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, नालों और नालियों की सफाई जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा सिटीजन फीडबैक लिया जाएगा। वहीं, निगम की ओर से सर्वेक्षण के लिए जो ऑनलाइन डॉटा फीड किया गया है। टीम प्रत्येक बिंदु पर वास्तविक स्थिति से मिलान करेगी। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है नगर निगम बेहतर प्रदर्शन करेगा। संवाद
विज्ञापन