फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The Municipal Corporation is preparing to equip Roorkee

Roorkee News: आपदा राहत संसाधनों से लैस होगा नगर निगम

Sat, 22 Jul 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation is preparing to equip Roorkee
बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा किया गया जारी
विज्ञापन




नगर निगम रुड़की को आपदा राहत संसाधनों से लैस करने की तैयारी है। इसको लेकर पूरा मसौदा तैयार हो गया है। 25 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में अधिकांश प्रस्ताव आपदा राहत संसाधनों से ही संबंधित हैं। शुक्रवार को पार्षदों को बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है।




नगर निगम की 25 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार हुई भारी बारिश के कारण लोगों ने बहुत अधिक परेशानी झेली है। अभी जलभराव के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। निगम के पास तमाम संसाधन हैं लेकिन बारिश के कारण हुए जलभराव से निपटने के लिए निगम के संसाधन कम पड़ गए हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड बैठक में तमाम ऐसे प्रस्ताव रखे जाएंगे जो आपदा के समय राहत देने का काम करेंगे। इसके अलावा लीज की संपत्ति स्थानांतरण एवं शहर के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में शामिल किए गए हैं। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि इस बार बारिश के कारण काफी परेशानी हुई है। भविष्य में ऐसा न हो, इसको लेकर कई प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार हो गया है। इसे पार्षदों को जारी भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed