फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The municipal administration issued notices to 17 encroachers.

Roorkee News: नगर पालिका प्रशासन ने 17 कब्जाधारकों को जारी किए नोटिस

Tue, 23 Sep 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The municipal administration issued notices to 17 encroachers.
लक्सर। नगर के मुख्य बाजार में निकासी नाले की भूमि पर अवैध कब्जों के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने 17 व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कब्जाधारकों को स्वयं कब्जा हटाने अथवा बलपूर्वक अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर के बसेड़ी मार्ग से मुख्य बाजार होते हुए शुगर मिल की ओर निकल रहे करीब एक किलोमीटर लंबे निकासी नाले पर हुए अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ लक्सर निवासी दलजीत सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। उच्च न्यायालय ने इस पर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद राजस्व और निकाय प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की थी। पैमाइश में निकासी नाले और भूमि पर अवैध कब्जे होने की बात सामने आई है। इस पर एसडीएम सौरभ असवाल ने नगर पालिका प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में नगर पालिका प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। निकाय प्रशासन की ओर से पैमाइश के दौरान चिन्ह्ति किए गए कब्जों पर 17 कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह का कहना है कि उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है। मामला संज्ञान में है। उच्च न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed