{"_id":"67c9e921554b9c588e017a39","slug":"the-locks-of-the-mortgaged-property-in-the-bank-were-broken-a-case-was-filed-against-six-people-including-a-woman-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-635183-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बैंक में बंधक संपत्ति के ताले तोड़े, महिला समेत छह पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बैंक में बंधक संपत्ति के ताले तोड़े, महिला समेत छह पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। होम लोन नहीं चुकाए जाने पर बैंक अधिकारियों ने मृत व्यक्ति की संपत्ति को सील कर दिया। मृतक के परिजनों ने बैंक को लोन चुकाने से इन्कार करने के साथ ही बंधक संपत्ति पर लगे बैंक के ताले तोड़कर अपना कब्जा जमा लिया। बैंक के प्रबंधक की ओर से छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।लक्सर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक तायल ने तहरीर में बताया कि लक्सर के गांव निवासी विनित ने 2014 में बैंक से नौ लाख रुपये का होम लोन लिया था। इसके एवज में विनित की ओर से बैंक में संपत्ति बंधक रखी गई थी। कुछ समय के बाद विनित की मौत हो गई। इस बीच मृतक के परिजनों ने बैंक को बकाया लोन चुकाने से इन्कार कर दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर 2024 को बैंक ने प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति पर कब्जा लेते हुए सील कर दिया था।
आरोप है कि 22 फरवरी को मृतक विनित के परिजनों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सील की गई संपत्ति के ताले तोड़ दिए और अपने ताले लगाकर उस पर कब्जा कर लिया। अब आरोपी बैंक अधिकारियों को संपत्ति पर नहीं जाने दे रहे हैं। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि हेमंत, शिवम, पूनम समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।