फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The leader parked the car on the highway, two ambulances got stuck

Roorkee: हाईवे पर नेता ने खड़ी की गाड़ी, दो एबुलेंस फंसी, हूटर बजते रहे, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे

Thu, 17 Nov 2022 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 04:56 PM IST
सार

आवास विकास में जिलाध्यक्ष के कार्यालय के उद्घाटन में पूर्व शिक्षा केंद्रीय मंत्री निशंक समेत जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण चौधरी) और कई भाजपा नेता पहुंचे थे। दोपहर में चालक ने जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी आवास विकास कॉलोनी के सामने ही हाईवे पर पार्क कर दी।

विज्ञापन
The leader parked the car on the highway, two ambulances got stuck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ गुजरात में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए प्रधानमंत्री का काफिला रोक दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ रुड़की में जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी बीच सड़क पर दो घंटे खड़ी रही। इस कारण जाम लग गया। जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं। लगातार हूटर बजते रहे लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह 15 मिनट बाद उन्हें दोनों एंबुलेंस को रवाना किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को आवास विकास में जिलाध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन था। यहां पर पूर्व शिक्षा केंद्रीय मंत्री निशंक समेत जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण चौधरी) और कई भाजपा नेता कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे चालक ने जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी आवास विकास कॉलोनी के सामने ही हाईवे पर पार्क कर दी।
विज्ञापन


इस कार के पीछे कई और गाड़ियां भी इसी तरह खड़ी कर दी गईं। कार बीच हाईवे पर पार्क होने से जाम लगने लगा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में अलग-अलग दूरी पर दो एंबुलेंस भी फंस गईं। गाड़ी हटाने के लिए एंबुुलेंस चालक लगातार हूटर बजाते रहे लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी इधर से उधर नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश में अब हर परिवार के बनेंगे पहचान पत्र, सीएस ने दिए योजना पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश

ऐसे में एंबुलेंस के आगे चल रहे वाहन चालकों ने साइड देकर किसी तरह दोनों एंबुलेंस को रास्ता दिया। करीब 15 मिनट तक जाम की जद्दोजहद झेलने के बाद एंबुलेंस रवाना हो पाई। अन्य वाहन चालक दो घंटे जाम से जूझते रहे। लोगों ने इसपर रोष जताया है। कार्यक्रम में मैं आया था। सरकारी गाड़ी थी। मैं गाड़ी से उतरकर कार्यक्रम में चला गया था। इसके बाद की मुझे कोई जानकारी नहीं है। -राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed