फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The laborers refused to clean the pond

Roorkee News: तालाब में काम करने से मजदूरों ने खड़े किए हाथ

Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
The laborers refused to clean the pond
ब्लॉक के भौरी गांव में तीन दिन पहले शुरू हुई तालाब की साफ-सफाई का काम मजदूरों ने रोक दिया है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड में काम करने से कई मजबूर बीमार पड़ चुके हैं। ऐसे में निर्धारित समय में काम पूरा कराना अधिकारियों के लिए कड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

भौरी गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण का काम तीन दिन पहले शुरू किया गया था। अधिकारियों के पास इस काम को पूरा करवाने के लिए 20 जनवरी तक का समय है। ऐसे में अधिकारियों ने सफाई के लिए मनरेगा से मजदूरों को लगा दिया था। तीन दिन में तालाब का एक हिस्सा साफ किया गया लेकिन इसी बीच मजदूरों ने काम से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है कि दो दिन से जिस मजदूर ने भी यहां काम किया है ठंड की वजह से वह बीमार पड़ गए हैं। उन्हें विभाग से इतनी मजदूरी नहीं मिल रही है जितने उनके इलाज पर खर्च हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरवरी में मौसम ठीक होने पर ही काम किया जा सकता है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी अशोक मनोज चौहान का कहना है कि तालाब की सफाई के लिए मजबूर नहीं मिल रहे हैं जबकि अधिकारी काम जल्द खत्म करने के निर्देश दे रहे हैं। ऐसे में समय से काम खत्म करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
भौरी का यह तालाब दस्तावेजों में करीब 16 बीघा है जबकि वर्तमान में यह तालाब केवल पांच बीघा ही है। आसपास के लोगों ने इसपर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिए हैं। तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए ब्लॉक अधिकारी कई बार प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं लेकिन कब्जे हटाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed