फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The government prepared the vaccine in a year

एक साल में वैक्सीन तैयार करा निशुल्क दिया जाना बड़ी उपलब्धि

Thu, 02 Sep 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The government prepared the vaccine in a year
खानपुर/लक्सर। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बृहस्पतिवार को रायसी में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में लोगों की जान ली है। कहा कि केंद्र सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि एक साल में ही देश में ही वैक्सीन तैयार करा ली गई और देशवासियों को निशुल्क लगाई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रायसी के हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खानपुर विधायक चैंपियन और निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। विधायक चैंपियन ने कहा कि कोरोना ने देश के साथ-साथ पूरे विश्व में लोगों की जान ली है। कहा कि केंद्र सरकार ने तत्परता दिखाते हुए एक साल के भीतर अपने देश में खुद की कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार की है और इसे हर देशवासी को निशुल्क लगाया जा रहा है। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा की ओर से हर बूथ पर दो समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। जिला महामंत्री आदेश सैनी ने खानपुर के सभी 80 बूथों पर बनाए गए 160 कोरोना स्वयंसेवक योद्धाओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते हुए कहा कि संभावित तीसरी लहर में जरूरत पड़ी तो भाजपा के कार्यकर्ता सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सेवा करेंगे। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनित कुमार ने कहा कि बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए हर परिवार का माइक्रो न्यूट्रीएंट दी जा रही हैं। इस मौके पर विस्तारक अनिल उनियाल, डॉ. सुभाष सैनी, भगत सिंह पंवार, मनोज पंवार, अमरीश गोयल, प्रमोद शर्मा, अशोक सैनी, संदीप कुमार, कुश सैनी, चौधरी हर्ष प्रताप सिंह, डॉ. ईश्वरपाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------------
बूथ को मजबूत करने की जानकारी दी
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र शेखपुरी के बूथ सत्यापन की समीक्षा बैठक का आयोजन नेहरू नगर में नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक त्यागी के निवास पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक प्रदीप बत्रा व संचालन विकास चौधरी ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र की संयोजक हिमानी वोहरा, पालक अभिषेक वोहरा व प्रभारी महेंद्र काला ने बूथ को और मजबूत करने की जानकारी दी। विधायक प्रदीप बत्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सभी योजनाओं की जानकारी व लाभ घर घर तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में बीजेपी महिला मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी, उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, नवीन गुलाटी, विष्णु दत्त त्यागी, राजकुमार चौहान, सुमन सैनी, रणविजय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed