फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The father-son miscreants snatched bike, cash

बाप-बेटे से बदमाशों ने छीनी बाइक, नगदी

Fri, 20 Jan 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Fri, 20 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
अकौठा कलां निवासी पिता-पुत्र से बदमाश बाइक, मोबाइल और नगदी छीन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की। लेकिन, बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों को गांव से कुछ दूर बाइक मिली। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


अकौठा कलां निवासी महक सिंह का पुत्र आशु हरिद्वार में एक कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे लक्सर बाईपास पर उतरने के बाद आशु ने अपने पिता महक सिंह को फोन किया कि वह उसे आकर ले जाएं। कुछ देर बाद महक सिंह बाईपास पर पहुंचे और आशु को लेकर गांव की ओर निकल पड़े। गांव के समीप पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने चलती बाइक पर महक सिंह के हाथ पर डंडे मारा। इससे महक संतुलन खो बैठे और बाइक समेत गिर गए। दोनों बदमाशों ने तुरंत बाइक उठाई और पिता-पुत्र से मोबाइल व 1700 रुपये छीनकर फरार हो गए। आशु ने जेब में रखे एक अन्य मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दी। तुरंत कुछ ग्रामीण बाइकों से पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घंटों कांबिंग के बाद बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। करीब डेढ़ घंटे बाद गांव से कुछ दूर लूटी बाइक ग्रामीणों ने बरामद की। पीड़ितों के अनुसार एक बदमाश के हाथ में डंडा था जबकि दूसरे के हाथ में चाकू था। कोतवाल योगेंद्रपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि बाइक बरामद कर ली है। तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed